कौन है ‘बिहार में का बा...’ गाने वाली लड़की, एक गाने से चुनावों में कैसे रातों रात बनीं स्टार?

वीडियो डेस्क। 28 अक्टूबर को बिहार के पहले चरण के चुनाव संपन्न हो जाएंगे। चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। प्रत्याशियों ने दावे वादे और चुनावी घोषणाएं कर जनता को लुभाने में कोई कोर करस नहीं छोड़ी है। लेकिन इस बीच एक सामान्य घर की लड़की के मुंह से निकले कुछ शब्द बिहार चुनावों में सबसे आगे रहे। शब्द हैं बिहार में का बा’… ये शब्द विपक्षी दलों के नेताओं के लिए मुद्दा बन गए हैं। आइये जानते हैं कि कौन हैं नेहा सिंह राठौर... जो रातों रात स्टार बन गईं।

/ Updated: Oct 26 2020, 08:28 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। 28 अक्टूबर को बिहार के पहले चरण के चुनाव संपन्न हो जाएंगे। चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। प्रत्याशियों ने दावे वादे और चुनावी घोषणाएं कर जनता को लुभाने में कोई कोर करस नहीं छोड़ी है। लेकिन इस बीच एक सामान्य घर की लड़की के मुंह से निकले कुछ शब्द बिहार चुनावों में सबसे आगे रहे। शब्द हैं बिहार में का बा’… ये शब्द विपक्षी दलों के नेताओं के लिए मुद्दा बन गए हैं। आइये जानते हैं कि कौन हैं नेहा सिंह राठौर... जो रातों रात स्टार बन गईं।

कैमूर जिले के जलदहां गांव निवासी रमेश सिंह की बेटी है नेहा सिंह राठौर। वह 2018 में यूपी के कानपुर से स्नातक की पढ़ाई करने के बाद संगीत के क्षेत्र में आ गईऔर नेहा लोकगीत गा रही हैंचुनाव नजदीक आने पर नेहा का एक गीत सोशल मीडिया पर खूब छाया हुआ है, जिसमें उन्होंने गाया है- बिहार में का बा.. सुनिए ये गाना..

नेहा सिंह का ये गाना खूब फेमस हो रहा है। साथ ही लोग चुनावी मुद्दों पर लोग चुटकियां लेते हुए पूछते हैं कि बिहार में का बा.. नेहा बताती हैं वे उनका मकसद अपने गानों को वायरल करने से नहीं है बल्कि वे गानों में समाज के मुद्दे उठाकर जन समाज की आवाज बनना चाहती हैं। नेहा ने हाल ही में पीएम  के बर्थ डे पर बेरोजगारी का गाना गाया था जिसे विपक्षियों ने खूब वायरल किया। नेहा ने कहा कि जो लोग अपनी बात रखने से डरते हैं, वो उनके लिए गाना लिखती हैं और सरकार तक अपने गाने के माध्यम से उनकी बातें पहुंचाती हैं। सरकार को चुनौती देने वाले गानों को लिखने में डर नहीं लगता, क्योंकि मुझे लोकतंत्र का नियम पता है, सरकार ने कहा है कि आप सवाल कर सकते हैं।

खैर नेहा ने तो जनता की आवाज बन सरकारों को मैसेज दे दिया। लेकिन इस बार बिहार की सत्ता पर कौन बैठता है और कौन बिहार को विकास की राह पर लाकर एक नया बिहार बनाता है ये आने वाला वक्त ही बताएगा।