बिहार में बड़ा हादसा: गंगा नदी में आपस में टकराईं दो नाव, चीखते-डूबते लोगों का Video

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। कुछ तो तैरकर बाहर आ गए कुछ पानी के बहाव में बह गए। बिहार में गंगा में हुए इस हादसे पर लोगों ने प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। नाव में बैठने से पहले लोगों के लिए नहीं हैं लाइफ सेफ्टी जैकेट

/ Updated: Sep 05 2022, 05:40 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। बिहार में एक बड़ा हादसा सामने आया है। गंगा नदी में दो नावों के आपस में टकराने से 50 लोग गंगा नदी में गिर गए। कई लोग तैरकर बाहर आ गए जबकि 10 लोग अभी भी लापता है। इनमें कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। रविवार शाम को हादसा हुआ। सोमवार तक इन लापता लोगों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन लापता लोगों की तलाश करने के लिए रेस्क्यू चला रही है। एसडीआरएफ की टीम नदी में उतर गई है। घटना के बाद वहां चित्कार मच गया। हादसा रविवार की देर शाम शाहपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर घाट पर हुआ। 
घटना के बाद पुलिस के अलावा स्थानीय लोग भी मौके पर जुटे। लापता लोगों के परिजन भी घटना स्थल पर मौजूद हैं। परिवार के लोग सदमे में हैं। लापता लोगों में दाउदपुर निवासी रामाधार राम, भोला कुमारी, कंचन देवी, कुमकुम देवी, विनोद राय समेत करीब 10 लोग लापता हैं। लोगों ने प्रशासन पर ही हादसे का आरोप लगाया है।  गंगा नदी के शेरपुर घाट पर अक्सर नावों का परिचालन होता है। नाव के सहारे लोग नदी के उसपार जाते हैं। नाव पर क्षमता से अधिक लोगों को बैठाया जाता है और सुरक्षा के कोई उपकरण नहीं होते। इस घटना में लोग प्रशासन की लापरवाही भी मान रहे हैं।