नई नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर चला दूल्हा, एक मजबूरी में करना पड़ा ऐसा
वीडियो डेस्क। सोशल मीडिया पर बिहार के किशनगंज का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा, अपनी नई नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर नदी पार करता दिख रहा है. यह वाकया बिहार के किशनगंज जिले का है। ये वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। बारात लोहागाड़ा गांव से पलसा गांव गई हुई थी। पलसा सीमावर्ती गांव हैं उसके बाद नेपाल है जिस कारण अब तक कनकई नदी पर पुल नहीं बन पाया है। यहां तक जाने के लिए 6 महीने नाव और 6 महीने चचरी पुल का सहारा लेना पड़ता है। बारात ने नाव से नदी तो पार कर ली लेकिन नाव आगे नहीं जा सकती थी। जिसके बाद दूल्हे ने दुल्हन को कंधे पर उठाया और नदी पार करा दी। किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।