शॉकिंग वीडियो: 45 मिनट तक यह शख्स रोड पर तड़पता रहा, लोग आते-जाते रहे, कोई नहीं रुका

यह वीडियो लोगों की बदलती मानसिकता के साथ अपराधियों बढ़ते खौफ को दिखाता है। वीडियो बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल सिटी का है। यह घायल शख्स सड़क पर तड़पते हुए लोगों से मदद मांगता रहा, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की।

/ Updated: Sep 05 2019, 11:36 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

पूर्वी चंपारण. यह वीडियो रक्सौल कस्बे का है। यह शख्स रेलवे स्कूल के पास घायल पड़ा हुआ था। वो लोगों से हाथ उठा-उठाकर मदद मांगता रहा। वो रोते हुए गिड़गिड़ा रहा था, लेकिन लोग आते-जाते रहे, लेकिन कोई नहीं रुका। किसी ने भी उसे हॉस्पिटल पहुंचाने की कोशिश नहीं की। करीब 45 मिनट तक यह शख्स सड़क पर पड़ा रहा। फिर किसी ने पुलिस को कॉल किया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को डंकन हॉस्पिटल लेकर गई। घायल सुनील को किसी बदमाश ने गोली मारी थी। सुनील ई-रिक्शा चलाता है। वो कौड़हार भगवानपुर का रहने वाला है। घटना बुधवार सुबह 10 बजे की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बदमाशों ने उसे गोली क्यों मारी? पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है।