बिहार में बारिश और बाढ़ का कहर, सड़कों पर भरा पानी....नदियों ने बढ़ाई चिंता

वीडियो डेस्क। नेपाल में मूसलाधार बारिश ने तांडव मचाया हुआ है, जल प्रलय के इस सैलाब में अब तक 7 लोगों की मौत की हो गई और कई लोग लापता हैं। पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश से भारत की सीमा से लगी नदियां उफान पर चल रही हैं।

/ Updated: Jun 17 2021, 11:54 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। नेपाल में मूसलाधार बारिश ने तांडव मचाया हुआ है, जल प्रलय के इस सैलाब में अब तक 7 लोगों की मौत की हो गई और कई लोग लापता हैं। पिछले 24 घंटे से हो रही भारी बारिश से भारत की सीमा से लगी नदियां उफान पर चल रही हैं। बाढ़ के पानी से कई पुल टूट गए हैं। नेपाल में हो रहे इस जल प्रलय का सबसे ज्यादा असर बिहार में देखा जा रहा है। यहां तीन दिन से लगातार रुक रुक कर बारिश हो रही है। हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। निचले इलाकों में पानी भरने से परेशनियां बढ़ गई हैं।  प्रदेश में बाढ़ का खतरा मडंराने लगा है। बेतिया में बीते दिन एक बोलोरो पानी में बह गई गाड़ी में मौजूद लोगों ने पानी में कूदकर बमुश्किल अपनी जान बचाई।  खतरे को भांपते हुए राज्य सरकार ने नेपाल बॉर्डर से लगे जिलों में एनडीआरएफ की टीमों की तैनाती कर दी है। 13 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और बाकी में येलो अलर्ट है। लोगों से घरों में रहने की अपील की गई है। देखिए बिहार में बाढ़।