बिहार: नाव पर बारात, पानी और बाढ़ के बीच शादी और फिर ऐसे हुई दुल्हन की विदाई

वीडियो डेस्क। बिहार के समस्तीपुर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां एक दूल्हा एक नाव पर अपनी दुल्हन को ब्याहने के लिए पहुंचा है। ना घोड़ी है ना बैंड बाजे हैं चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी है। कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया है कि तहस नहस हो गया है। गांव की सड़कें नदी में तब्दील हो गई हैं। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। बिहार के समस्तीपुर का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जहां एक दूल्हा एक नाव पर अपनी दुल्हन को ब्याहने के लिए पहुंचा है। ना घोड़ी है ना बैंड बाजे हैं चारों तरफ सिर्फ पानी ही पानी है। कुदरत ने ऐसा कहर बरपाया है कि तहस नहस हो गया है। गांव की सड़कें नदी में तब्दील हो गई हैं। जिसके चलते दूल्हे को नाव पर सवार होकर लड़की के घर बारात लेकर जाना पड़ा। बाढ़ के पानी के बीच ही शादी की सभी रस्में निभाई गईं और फिर नाव पर ही दुल्हन को विदा किया गया। बिहार के समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बाढ़ के कारण रास्ता न होने से नाव पर सवार होकर बारात लड़की के घर पहुंची। शादी की रस्म भी बाढ़ के पानी में ही पूरी की गई और दुल्हन को नाव से ही विदा किया गया। बारात और दुल्हन की विदाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

Related Video