अमिताभ बच्चन ने इशारों इशारों में गाया राष्ट्रगान, दिव्यांग बच्चों के साथ मनाया रिपब्लिक डे

सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन ने रिपब्लिक डे के मौके पर एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वो दिव्यांग बच्चों के साथ राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, इसमें वो उन बच्चों के लिए राष्ट्रगान गा कर रहे, जो ना ही सुन सकते हैं और ना ही बोल सकते हैं।

/ Updated: Jan 26 2020, 03:22 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन ने रिपब्लिक डे के मौके पर एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वो दिव्यांग बच्चों के साथ राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं। दरअसल, इसमें वो उन बच्चों के लिए राष्ट्रगान गा कर रहे, जो ना ही सुन सकते हैं और ना ही बोल सकते हैं। वीडियो में बिग बी साइन लेंग्वेज में राष्ट्रगान गा रहे हैं और इसमें उनके साथ कुछ बच्चे भी नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही अमिताभ बच्चन ने कैप्शन में लिखा, 'मेरा गौरव, मेरा राष्ट्र, मेरा गणतंत्र दिवस... दिव्यांग बच्चों के साथ राष्ट्रगान , जो ना सुन सकते हैं ना ही बोल सकते हैं। उनके साथ होना मेरे लिए सम्मान की बात है।' अमिताभ के वीडियो शेयर करने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।