बेटे की हरकतों से परेशान करीना ने लगाई डांट तो भड़क उठे तैमूर, देखने लायक था रिएक्शन

सोशल मीडिया पर करीना और तैमूर का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि तैमूर जल्द ही तीन साल के होने वाले हैं। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में हुआ था। 

/ Updated: Oct 10 2019, 03:59 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई। करीना और तैमूर की क्यूट बॉन्डिंग के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं। हाल ही में मां-बेटे का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें करीना किसी बात पर बेटे तैमूर को टोकती नजर आ रही हैं। करीना इशारे से तैमूर को वो काम करने से मना करती हैं। हालांकि नटखट तैमूर कहां मानने वाले थे। थोड़ी ही देर में तैमूर मां के पास आते हैं और उन्हें डांटते हुए किक मारने लगते हैं। शरारत करने से मना करने वाली बात तैमूर को इतनी बुरी लगती है कि वो करीना की एक नहीं सुनते। सोशल मीडिया पर करीना और तैमूर का यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि तैमूर जल्द ही तीन साल के होने वाले हैं। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर, 2016 को मुंबई के ब्रीचकैंडी अस्पताल में हुआ था।