फिर फोटोग्राफर्स पर भड़के ऋषि कपूर, उंगली दिखाकर बोले- चिल्लाने का नहीं, यूजर्स उड़ा रहे मजाक

मुंबई. 11 महीने विदेश में इलाज कराकर लौटे ऋषि कपूर अब फैमिली के साथ क्लाविटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। बीती रात वे पत्नी नीतू सिंह, बेटे रणबीर कपूर, बेटी रिद्दीमी और नातिन समायरा के साथ डिनर पर स्पॉट हुए। कपूर फैमिली को देख फोटोग्राफर्स क्रेजी हो गए। हल्ला होते देख ऋषि कपूर भड़क गए और उंगली दिखाकर बोले चिल्लाने का नहीं। इसके बाद उन्होंने फैमिली के साथ मुस्कराते हुए पोज दिए। ऋषि कपूर की हरकतें देख सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर खिंचाई  की और मजाक उड़ाया। एक यूजर ने उन्हें जया बच्चन 2 कह दिया। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- एटीट्यूड तो देखो, इन्हें मीडिया और पब्लिक की वजह से ही फेम मिला है। एक बोला- अरे इसे खुल्ला क्यों छोड़ देते हैं बार-बार। एक यूजर बोला- पहले अपने बेटे को संभाल ले, ये कितनी लड़कियों को चला रहा है, बाद में दूसरों को समझाना। इसके पहले भी ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन की दीवाली पार्टी में फोटोग्राफर्स पर भड़क गए थे। आपको बता दें कि ऋषि कपूर अपना इलाज कराने पिछले साल सितंबर में विदेश गए थे। उनके विदेश जाने के तीन दिन बाद ही उनकी मां कृष्ण राज कपूर का निधन हो गया था।  

/ Updated: Nov 06 2019, 11:10 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email