VIDEO: शाहरुख खान को बर्थडे विश करने पहुंचे हजारों फैन्स, SRK ने इस अंदाज में किया सबको खुश

शाहरुख खान 57 साल के हो गए हैं। दिल्ली में जन्मे शाहरुख ने मुंबई में आकर बॉलीवुड पर अपना सिक्का जमाया। उन्होंने एक से बढ़कर फिल्में दी। बता दें कि उन्हें बर्थडे विश करने हजारों की संख्या में फैन्स उनके घर पहुंचे।

/ Updated: Nov 02 2022, 12:07 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

एंटरटेनमेंट डेस्क.आज यानी 2 नवंबर को शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। अपने फेवरेट स्टार को जन्मदिन की बधाई देने हजारों की संख्या में फैन्स उनके बंगले मन्नत के बहार जमा हुए। शाहरुख ने फैन्स को निराश नहीं किया और आधी रात को मन्नत की छत पर आकर फैन्स का अभिवादन किया। इस मौके पर शाहरुख ने काले रंग के कपड़े पहन रखे थे। उनके साथ उनका छोटा बेटा अबराम भी था। फैन्स की खुशी की खातिर शाहरुख ने हाथ फैलाकर अपने सिगनेचर स्टाइल में पोज भी दिया। आपको बता दें कि शाहरुख को देखते ही फैन्स क्रेजी हो गए और जमकर नाचने लगे। फैन्स शाहरुख के घर के बाहर हाथों में बैनर-पोस्टर लिए खड़े थे। कईयों के हाथों मे गिफ्ट और बैलून्स भी थे। बात SRK के वर्कफ्रंट की करें तो इस साल उनकी कोई भी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। उनकी दो फिल्में पठान और जवान 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

ये भी पढ़ें
थैंक गॉड का BOX OFFICE पर बिगड़ा गणित, अब नए मिशन पर अजय देवगन, 100 करोड़ी इस फिल्म पर किया फोकस

सबसे ज्यादा कमाने वाली शाहरुख खान की 10 लो बजट फिल्में, 4 मूवी ने कमाए इतने हिल गया BOX OFFICE

जितने करोड़ हैं शाहरुख खान के पास, उसमें बन जाए राम सेतु जैसी दर्जनों फिल्में, 1 मामले में हैं सबसे आगे

FLOP थैंक गॉड से मेकर्स को हुआ करोड़ों का घाटा फिर भी बेपरवाह अजय देवगन, हरकतें देख लगा झटका