सरोज खान की बदौलत ही संभला था इन हसीनाओं का करियर, माधुरी और ऐश्वर्या भी हैं लिस्ट में

वीडियो डेस्क। बॉलिवुड की मशहूर कोरियॉग्राफर सरोज खान का शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। 1974 में कोरियोग्राफर के तौर अपना करियर शुरु करने वाली सरोज खान ने मजह 3 साल की उम्र में ही डांसर के तौप पर काम करना शुरू कर दिया था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम निर्मला नागपाल है। सरोज खान ने अपने करियर में 2000 से ज्यादा बॉलिवुड गानों को कोरियोग्राफ किया था। कहा जाता है बॉलिवुड की कई बड़ी हिरोइनों जैसे माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, श्रीदेवी और करीना कपूर के करियर को संवारने में सरोज खान की कोरियॉग्रफी का बड़ा हाथ है। 

/ Updated: Jul 03 2020, 01:02 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। बॉलिवुड की मशहूर कोरियॉग्राफर सरोज खान का शुक्रवार देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया। 1974 में कोरियोग्राफर के तौर अपना करियर शुरु करने वाली सरोज खान ने मजह 3 साल की उम्र में ही डांसर के तौप पर काम करना शुरू कर दिया था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि उनका असली नाम निर्मला नागपाल है। सरोज खान ने अपने करियर में 2000 से ज्यादा बॉलिवुड गानों को कोरियोग्राफ किया था। कहा जाता है बॉलिवुड की कई बड़ी हिरोइनों जैसे माधुरी दीक्षित, ऐश्वर्या राय, श्रीदेवी और करीना कपूर के करियर को संवारने में सरोज खान की कोरियॉग्रफी का बड़ा हाथ है। माधुरी दीक्षित के सुपहिट गाने 'एक दो तीन' 'धक धक करने लगा',  'तम्मा तम्मा लोगे', 'मेरा पिया घर आया', 'मार डाला' और 'तबाह हो गए' जैसे सुपरहिट गानों को सरोज खान ने ही कोरियॉग्राफ किया था। इतना ही नहीं श्रीदेवी की नगीना', 'मिस्टर इंडिया', 'निगाहें' और 'चांदनी' जैसी बड़ी और सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों के गानों में श्रीदेवी की डांस परफॉर्मेंस को काफी सरहाना मिली थी। ऐश्वर्या की पहली हिंदी फिल्म 'और प्यार हो गया' कि कोरियॉग्रफर सरोज खान ही थीं। इस फिल्म के गाने आज तक काफी फेमस हैं। इसके अलावा ऐश्वर्या की सबसे बड़ी फिल्में 'ताल', 'हम दिल दे चुके सनम', 'देवदास' और 'गुरु' की डांस डायरेक्टर भी सरोज खान ही थीं। जब वी मेट में करीना कपूर खान की कोरियोग्राफर सरोज खान थीं।