जामिया में गोपाल ने चलाई गोली, AAP ने अमित शाह पर बोला जमकर हमला

 जामिया में एक शख्स द्वारा गोली चलाने के बाद दिल्ली की सियासत भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इस गोलीकांड को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। 

/ Updated: Jan 30 2020, 05:29 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। जामिया में एक शख्स द्वारा गोली चलाने के बाद दिल्ली की सियासत भी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इस गोलीकांड को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की है। आप सांसद संजय सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर अमित  शाह पर हमला बोला है।  सिंह ने कहा कि भाजपा हार के डर से दिल्ली का चुनाव स्थगित करना चाहती है इसलिए इनके नेता भड़काऊ भाषण देकर दिल्ली का माहौल लगातार खराब कर रहे है, आज जामिया में हुआ हमला भी इसी का हिस्सा है। संजय सिंह ने अमित शाह को देश का अब तक सबसे खराब गृहमंत्री करार दिया। 

 

जामिया में हुआ गोलीकांड

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक शख्स ने फायरिंग की। जामिया इलाके के पास ये सिरफिरा युवक पहुंचा। फायरिंग के वक्त मौके पर पुलिस भी मौजूद थी, लेकिन पुलिस हाथ बांधे खड़ी थी। फायरिंग के दौरान गोली चलाने वाले शख्स ने कहा, मैं तुम्हें आजादी दिलाता हूं। घटना में  एक छात्र घायल हो गया है। जामिया में फायरिंग करने वाले शख्स का नाम भगत गोपाल है।