दिल्ली चुनाव में BJP का वीडियो 'बम'

दिल्ली में शाहीन बाग में प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भारतीय जनता पार्टी  ने एक वीडियो जारी किया है। इसे शाहीन बाग का बताते हुए दावा किया कि वहां भारत के टुकड़े करने की साजिश रची जा रही है। बीजेपी की तरफ से संबित पात्रा ने कहा कि प्रदर्शन की जगह शाहीन बाग नहीं, बल्कि दिशाहीन बाग है, तौहीन बाग है। 

Share this Video

वीडियो डेस्क। दिल्ली में शाहीन बाग में प्रदर्शन को लेकर बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भारतीय जनता पार्टी ने एक वीडियो जारी किया है। इसे शाहीन बाग का बताते हुए दावा किया कि वहां भारत के टुकड़े करने की साजिश रची जा रही है। बीजेपी की तरफ से संबित पात्रा ने कहा कि प्रदर्शन की जगह शाहीन बाग नहीं, बल्कि दिशाहीन बाग है, तौहीन बाग है। 

वीडियो में शख्स ने कही ये बात 
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिख रहे शख्स को शरजिल इमाम बताया जा रहा है जो कि जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) का छात्र है। इस में ये पूर्वोत्तर और असम को भारत के नक्शे से मिटाने की बात कर रहा है।

ऐक्शन में असम सरकार
असम को भारत से अलग कर देंगे' वाले वायरल विडियो पर राजनीति तेज हो गई है।वीडियो वायरल होने के बाद असम सरकार भी ऐक्शन में है। असम के मंत्री हेमंत बिस्वा ने कहा कि शाहीन बाग प्रदर्शन के मुख्य आयोजक सर्जिल ने कहा कि असम को बाकी भारत से काट देंगे। राज्य सरकार ने इसका संज्ञान लिया है। उसके खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।

Related Video