दिल्ली चुनाव में 'गोली मारो...' नारे पर घिरे अनुराग ठाकुर, रैली में लगवाया था नारा

 दिल्ली विधानसभा चुनाव में सोमवार को एक रैली के दौरान विवादित नारे लगवाकर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर  लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुसीबत में घिर गए हैं।

/ Updated: Jan 28 2020, 11:23 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव में सोमवार को एक रैली के दौरान विवादित नारे लगवाकर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर  लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुसीबत में घिर गए हैं। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने उनके विवादित नारे लगवाने का संज्ञान लिया है। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने उत्तर पश्चिम जिले के चुनाव अधिकारी से रैली में अनुराग ठाकुर के विवादित नारे लगवाने की रिपोर्ट मांगी है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद के बयान पर कांग्रेस ने आपत्ति जताई और इस मामले में चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की।