एक के बाद एक 4 फैक्ट्रियों में लगी आग, भरभरा कर गिर गईं बिल्डिंग, मच गई चीख पुकार...मौत का खौफनाक तांडव

बहादुरगढ़ के एमआई औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 3 बजे केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 4 श्रमिकों की मौत हो गई। 34 लोग घायल हो गए। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की 4 फैक्ट्रियों को भी चपेट में ले लिया। साथ लगती फ्रीजर बनाने की फैक्ट्री का भी कंप्रेसर फटने की 

Share this Video

वीडियो डेस्क। बहादुरगढ़ के एमआई औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर 3 बजे केमिकल फैक्ट्री का बॉयलर फटने से 4 श्रमिकों की मौत हो गई। 34 लोग घायल हो गए। धमाके के बाद आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास की 4 फैक्ट्रियों को भी चपेट में ले लिया। साथ लगती फ्रीजर बनाने की फैक्ट्री का भी कंप्रेसर फटने की बात सामने आई है। वहीं चारों फैक्ट्रियों की बिल्डिंग गिर जाने से मलबे में करीब 5 लोगों के दबे गए। फैक्ट्री मालिक भी लापता है। फैक्ट्रियों में छोटे-छोटे कमरों में रह रहे मजदूरों के परिवार भी इस हादसे में घायल हो गए। इनमें मासूम बच्चे भी शामिल हैं। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्ट्रियों के शेड 500 मी. दूर तक जाकर गिरे।

Related Video