TIK TOK स्टार ने बताई बहन और जीजा की बुराई, पुलिस तक पहुंचा केस...

हरियाणा विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने वालीं TIK TOK स्टार सोनाली फोगाट अपने जीजा और बहन से डरी हुई हैं। उन्होंने पुलिस में FIR दर्ज कराई है। सोनाली ने एक वीडियो जारी करके अपनी आपबीती बताई है।

Share this Video

फतेहाबाद. चर्चित TIK TOK स्टार सोनाली फोगाट अपने जीजा और बहन से परेशान हैं। उन्होंने दोनों के खिलाफ फतेहाबाद सदर पुलिस में FIR दर्ज कराई है। सोनाली ने एक वीडियो जारी करके कहा कि 28 अक्टूबर को वो फतेहाबाद के भुंथन कलान गांव में अपने माता-पिता के घर गई थीं। वहां उनके जीजा और बहन ने धमकाया। सोनाली ने इसकी शिकायत मंगलवार को की थी। सोनाली की बहन का नाम रुके और जीजा का नाम अमन है। उल्लेखनीय है कि सोनाली ने आदमपुर सीट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। वे भाजपा की प्रत्याशी थीं। हालांकि वे कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप बिश्नोई ने हरा दिया था। चुनाव के दौरान भी सोनाली के कई TikTok वीडियो वायरल हुए थे।

Related Video