बालों की समस्या, पीलिया, गठिया से परेशान हैं... खाना खाने के बाद जरूर करें ये आसन

अपने घुटनों को पीछे की तरफ मोड़कर बैठें और रीढ़ को सीधा रखें। हर रोज वज्रासन में बैठने से पाचन शक्ति बढ़ती है पेट की सारी समस्याएं दूर होती हैं

/ Updated: Jun 20 2022, 07:45 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। योग करने के कुछ नियम बताए गए हैं। योग खाली पेट करना चाहिए। खाना खाने और योग करने के बीच 4 घंटे का गैप होना चाहिए। योग करने के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा रहता है। हल्की धूप में योग करने से शरीर मजबूत होता है। लेकिन वज्रासन एक ऐसा आसन है जो खाना खाने के बाद किया जा सकता है। अपने घुटनों को पीछे की तरफ मोड़कर बैठें और रीढ़ को सीधा रखें। हर रोज वज्रासन में बैठने से पाचन शक्ति बढ़ती है पेट की सारी समस्याएं दूर होती हैं। पेट की चर्बी घटती है। एसिडिटी नहीं रहती। अल्सर जैसी बीमारियों में भी लाभदायक है। एकाग्रता को बढ़ाता है। इस आसन को गर्भवती भी कर सकती हैं। लेकिन डॉक्टर का परामर्श जरूर लें। ये आसन मन को स्थिर करने में हेल्प करता है। मानसिक थकान को कम करता है। ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।