Video: झारखंड में बाढ़ से तबाही, पानी में डूबे 2000 घर...लोगों को बचाने में जुटा प्रशासन

जमशेदपुर में बाढ़ से तबाही मची हुई है। खरकई और सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से जमशेदपुर 2000 से अधिक घर पानी में डूब गए है। हालात ऐसे हैं कि लोग घरों की छतों पर डेरा डाले हुए हैं। तटीय इलाकों में बाढ़ का ज्यादा प्रभाव पड़ा है।

/ Updated: Aug 21 2022, 04:46 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। झारखंड में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण बोकारो के तेनुघाट डैम का जलस्तर बढ़ गया है। तेनुघाट में जलस्तर बढ़ने के बाद तेनुघाट डैम का तीन रेडियल गेट को खोल दिए गया हैं। बेरमो स्थित डैम का गेट भी खोला दिया गया है। तीन गेट खुलने से दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जमशेदपुर में बाढ़ से तबाही मची हुई है। खरकई और सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से जमशेदपुर 2000 से अधिक घर पानी में डूब गए है। हालात ऐसे हैं कि लोग घरों की छतों पर डेरा डाले हुए हैं। तटीय इलाकों में बाढ़ का ज्यादा प्रभाव पड़ा है। जिला प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है। प्रभावित लोगों को आश्रय गृह में रखा गया है। बचाव के लिए एनडीआरएफ की टीम को भी लगाया गया है।  बाढ़ ने सबसे ज्यादा बागबेड़ा, जुगसलाई, कदमा के शास्त्री नगर, ग्रीन पार्क एरिया, मानगो के रामनगर, भुइयांडीह और बागुनहातू इलाके में सबसे ज्यादा तबाही मचाई है। लोगों को नाव और ट्यूब से रेस्क्यू किया गया है।  जमशेदपुर में 14 साल बाद बाढ़ की ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। तटीय इलाकों के बस्तियों के सभी घरों में बारिश का पानी घुसा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।