Video: देशभर में श्रीकृष्ण जनमाष्टमी महोत्सव लेकिन झारखंड में दिखा कुछ अलग नजारा

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसी अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में गुरुवार को दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुये और सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी।

/ Updated: Aug 19 2022, 05:05 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  झारखंड सहित देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम मची है। इसे लेकर भारत सहित दुनिया के तमाम देशों में मौजूद भक्त बाल गोपाल यानी कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्सोल्लास के साथ मना रहे है। इधर राज्य के मंदिरों में पूरी तैयारियां कर ली गई है। मंदिरों में 'जय श्री कृष्णा' के जयकारे गूंज रहे हैं। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर ही भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इसी अवसर पर झारखंड की राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में गुरुवार को दही हांडी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी शामिल हुये और सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई दी। इस कार्यक्रम के दौरान कई प्रतिभागियों ने दही हांडी प्रतियोगिता में भाग लिया। कई समूह पच्चीस फिट की दूरी पर हांडी को तोड़ने में असफल रहे तो वहीं दूसरी ओर मांडर से आए प्रतिभागी हांडी को तोड़ने में सफल रहा। मैदान में राधा कृष्ण के परिधान में समूह नृत्य भी किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक बेरमो कुमार जयमंगल सिंह, समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद समेत अन्य लोग उपस्थित थे।