झारखंड: कांग्रेस ने शुरू की महंगाई पर चर्चा, 17 अगस्त से 23 तक होगा आयोजन, 28 को होगा बड़ा कार्यक्रम

कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में अब तक 2 लाख 30 हजार के करीब छोटे उद्योग बंद हो गए। मात्र 4.2 प्रतिशत लाभुक आज के दिन उज्ज्वला योजना का लाभ ले रहे हैं।  कांग्रेस बढ़ती महंगाई के खिलाफ चुप बैठने वाली नहीं है।

/ Updated: Aug 18 2022, 06:29 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। झारखंड प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि जनता महंगाई की मार से त्रस्त है। जिसके  लिए देश में तेजी से बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस ने आंदोलन की शुरुआत कर दी है। झारखंड में 17 से 23 अगस्त तक महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन सभी 24 जिलों के साथ-साथ राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस कोटे के सभी चार मंत्रियों को 6-6 जिलों की जिम्मेदारी दी गई है। सुनिए प्रेस वार्ता में क्या बोले नेता।