झारखंड की राजनीति में उथल-पुथल के बीच बजे ढोल, हाथ जोड़ बाहर निकले सीएम हेमंत सोरेन... देखें Video

सीएम हेमंत सोरेन अपने आवास पर झामुमो के विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक के बीच ही भारी संख्या में पुलिसकर्मी उनके आवास पहुंचे और उनका अभिवादन किया। सीएम ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया।

/ Updated: Aug 25 2022, 06:55 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

झारखंड | झारखंड में राजनीति में उथल-पुथल हो सकती है। चुनाव आयोग की माइनिंग मामले की रिपोर्ट पर राज्यपाल जल्द फैसला ले सकते हैं। फैसला अगर सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ गया तो उनकी विधायकी जा सकती है। इसी बीच सीएम हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि संवैधानिक संस्थानों को तो खरीद लोगे जनसमर्थन कैसे खरीद पाओगे। झारखंड के हमारे हजारों मेहनती पुलिसकर्मियों का स्नेह और यहां की जनता का समर्थन ही मेरी ताकत है। हैं, तैयार हम। जय झारखंड। बता दें कि झारखंड सरकार द्वारा बीते दिनों हुई कैबिनेट की मिटिंग में सरकार ने राज्य के पुलिसकर्मियों को क्षतिपूर्ति अवकाश देने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही राज्य के पुलिस कर्मियों में उत्साह है। इसी क्रम में गुरुवार को सैंकड़ों की संख्या में पुलिसकर्मी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। ढ़ोल नगाड़े के साथ पहुंचे इन पुलिसकर्मियों ने सरकार द्वारा लिए गए इस निर्णय को लेकर हेमंत सोरेन का आभार जताया। अबीर लगाकर खुशियां मनाई। इसी घटना को सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसके अलावा कैबिनेट में आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9500 मानदेय देने के फैसले के बाद आंगनबाड़ी सेविकाओं में खुशी का माहौल है। सभी मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत कर रही हैं। 
पुलिसकर्मियों ने सीएम को तिलक लगा उन्हें मिठाई खिला दिया धन्यवाद
दरअसल, झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के बैनर तले भारी संख्या में पुलिसकर्मी सीएम आवास पहुंचे हैं। पुलिस कर्मियों की क्षतिपूर्ति अवकाश को पूर्व की भांति लागू करने के लिए पुलिसकर्मियों ने सीएम का धन्यवाद। पुलिसकर्मियों ने सीएम को तिलक भी लगाया और मिठाई भी खिलाई। जानकारी हो कि सरकार में राज्य पुलिस के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के लिए एक महीने के अतिरिक्त मानदेय के साथ क्षतिपूर्ति अवकाश को फिर से बहाल करने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से करीब 70 हजार पुलिसकर्मियों को फायदा होगा। 
सीएम विधायकों के साथ कर रहे थे बैठक
जानकारी हो कि सीएम हेमंत सोरेन अपने आवास पर झामुमो के विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। बैठक के बीच ही भारी संख्या में पुलिसकर्मी उनके आवास पहुंचे और उनका अभिवादन किया। सीएम ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान मंत्री चंपई सोरेन समेत झामुमो के कई विधायक मौजूद थे।