पति की गलती से परिवार के 17 लोग हुए कोरोना पॉजिटिव, मुस्लिम महिला ने रो रोकर सुनाई बीमारी से जीत की कहानी

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन लोग ठीक भी हो रहे हैं। इंदौर के खजराना इलाके में रहने वाली मुस्लिम महिला ने कोरोना को मात दी है। घर लौट रही मुस्लिम महिला ने बताया कि कैसे परिवार के 17 लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए।  कोरोना वायरस से कैसे पीड़ित हुई महिला और 14 लोग ठीक भी हो गए। महिला की 9 साल की बेटी अभी अस्पताल में भर्ती है। इन्होंने लोगों से लॉकडाउन पालन करने की अपील की है। बता दें राज्य में इस महामारी के सबसे ज्यादा 361 मामले सामने आए हैं। ये किसी भी राज्य में एक दिन में सामने आया सबसे बड़ा आंकड़ा है। मध्य प्रदेश में कोरोना के अब तक 1299 मामले सामने आ चुके हैं। अकेले इंदौर शहर में गुरुवार को कोरोना के 8 मरीजों की मौत हो गई, इसी के साथ शहर में अब तक 47 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। गुरुवार को इंदौर में 245 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

Share this Video

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। लेकिन लोग ठीक भी हो रहे हैं। इंदौर के खजराना इलाके में रहने वाली मुस्लिम महिला ने कोरोना को मात दी है। घर लौट रही मुस्लिम महिला ने बताया कि कैसे परिवार के 17 लोग इस बीमारी की चपेट में आ गए। कोरोना वायरस से कैसे पीड़ित हुई महिला और 14 लोग ठीक भी हो गए। महिला की 9 साल की बेटी अभी अस्पताल में भर्ती है। इन्होंने लोगों से लॉकडाउन पालन करने की अपील की है। बता दें राज्य में इस महामारी के सबसे ज्यादा 361 मामले सामने आए हैं। ये किसी भी राज्य में एक दिन में सामने आया सबसे बड़ा आंकड़ा है। मध्य प्रदेश में कोरोना के अब तक 1299 मामले सामने आ चुके हैं। अकेले इंदौर शहर में गुरुवार को कोरोना के 8 मरीजों की मौत हो गई, इसी के साथ शहर में अब तक 47 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। गुरुवार को इंदौर में 245 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

Related Video