अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो! 7 दिन की बच्ची को चुनरी में लपेट कूड़े में फेंका

वीडियो डेस्क। जबलपुर के आधारतल तालाब के किनारे एक 7 दिन की मासूम चुनरी में लिटपी मिली।  तालाब के किनारे पड़ी गंदगी में बच्ची बिलख रही थी। शरीर को चींटियां काट रहीं थी। चींटियां ने उसके शरीर पर कितने घाव किए इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। 

/ Updated: Jul 02 2021, 03:42 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। जबलपुर के आधारतल तालाब के किनारे एक 7 दिन की मासूम चुनरी में लिटपी मिली।  तालाब के किनारे पड़ी गंदगी में बच्ची बिलख रही थी। शरीर को चींटियां काट रहीं थी। चींटियां ने उसके शरीर पर कितने घाव किए इस बात का अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता। बच्ची की रोने की आवाज तालाब के किनारे टहल रहे युवक को सुनाई दी। जैसे जैसे युवक आगे बढ़ा रोने की आवाज तेज होती गई। बच्ची को सबसे पहले देखने वाले देवेंद्र जायसवाल ने बच्ची की उस स्थिती के बारे बताया तो हर कोई शॉक्ड रह गया। बच्ची के आंसुओं ने हर किसी को झकझोर दिया। जैसे ही देवेंद्र जायसवाल ने बच्ची को देखा तुरंत पुलिस को सूचना दी। अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई बच्ची को रात के अंधेरे में यहां छोड़कर गया है। पुलिस ने बच्ची को एल्गिन अस्पताल में भर्ती कराया है। बच्ची किसकी है कौन छोड़कर गया है इस बारे में पुलिस जांच कर रही है। डॉक्टर का कहना है कि बच्ची स्वस्थ है और उसे उचित ट्रीटमेंट दिया जा रहा है।