मौत से पहले कोरोना पॉजिटिव युवक ने बनाया वीडियो, अस्पताल की सच्चाई सुन कांप जाएंगे आप

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश के अनूपपुर का एक मामला सामने आया है। जहां कोरोना से एक 25 साल के लड़के की मौत हो गई। मरने से पहले युवक शहडोल अस्पताल में भर्ती था और वेंटिलेटर पर था। जहां उसकी स्थिती बेहद नाजुक थी। युवक ने अपना एक वीडियो बनाया जिसमें युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार डॉ अशोक राजपूत को बताया है। 

/ Updated: Jun 22 2021, 11:53 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश के अनूपपुर का एक मामला सामने आया है। जहां कोरोना से एक 25 साल के लड़के की मौत हो गई। मरने से पहले युवक शहडोल अस्पताल में भर्ती था और वेंटिलेटर पर था। जहां उसकी स्थिती बेहद नाजुक थी। युवक ने अपना एक वीडियो बनाया जिसमें युवक ने अपनी मौत का जिम्मेदार डॉ अशोक राजपूत को बताया है। युवक ने वीडियो में बताया कि तबियत खराब होने पर उसकी मां और मामा उसे एक क्लीनिक पर ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे टाइफाइड की दवाएं दे दी। युवक का कहना है कि उसकी मां ने कई बार कहा कि आप कोरोना टेस्ट कराइये लेकिन डॉक्टर टाइफाइड का बात पर अड़ा रहा। डॉक्टर ने टाइफाइड का इलाज शुरु कर दिया। 10 दिन तक दवाएं खाईं लेकिन सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ा। जिसके बाद युवक की मां उसे शहडोल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसी रिपोर्ट नेगिटिव आई। युवक को वेंटिलेटर पर रखा गया लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद डॉ अशोक फरार हो गया। पुलिस ने क्लीनिक को सील कर दिया है।