Bhopal सांसद Sadhvi Pragya ने खेला बास्केटबॉल, वीडियो हुआ वायरल; कांग्रेस ने कसा तंज

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अब तक आपने व्हीलचेयर पर ही देखा होगा, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह बास्केटबॉल खेलती नजर आ रही हैं। गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल के शक्ति नगर के बास्केटबॉल ग्राउंड पर पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। ग्राउंड पर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करता देख प्रज्ञा उनके बीच पहुंच गईं और खुद भी खेलने लगीं। उनके बास्केटबॉल खेलने का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने तंज कसा है।

/ Updated: Jul 02 2021, 04:20 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अब तक आपने व्हीलचेयर पर ही देखा होगा, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह बास्केटबॉल खेलती नजर आ रही हैं। गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल के शक्ति नगर के बास्केटबॉल ग्राउंड पर पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। ग्राउंड पर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करता देख प्रज्ञा उनके बीच पहुंच गईं और खुद भी खेलने लगीं। उनके बास्केटबॉल खेलने का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने तंज कसा है।

कांग्रेस नेता ने वीडियो शेयर  कसा तंज
प्रज्ञा सिंह ठाकुर का वीडियो शेयर करते हुए प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने तंज कसा है। सलूजा ने ट्वीट किया, 'भोपाल की भाजपा सांसद साध्वी ठाकुर को अभी तक व्हील चेयर पर ही देखा था। लेकिन आज उन्हें भोपाल में स्टेडीयम में बास्केटबॉल पर हाथ आज़माते देखा तो बड़ी ख़ुशी हुई…। अभी तक यही पता था कि किसी चोट के कारण वो ठीक से खड़ी और चल फिर भी नही सकती हैं…? ईश्वर उन्हें हमेशा स्वस्थ रखे..।'