मध्यप्रदेश में बारिश और बाढ़ से तबाही का सैलाब... पानी में बहा पुल, उजड़ गए 350 गांव, देखें खौफनाक मंजर

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश के विंध्य और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बारिश कहर बरपा रही है। यहां सैंकड़ों गांव में पानी भर गया है, सड़कें दरिया बन चुकी हैं। आलम यह हो गया कि मूसलाधार बारिश से रेलवे यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बाढ़ की वजह से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। 

/ Updated: Aug 04 2021, 12:27 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश के विंध्य और ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में बारिश कहर बरपा रही है। यहां सैंकड़ों गांव में पानी भर गया है, सड़कें दरिया बन चुकी हैं। आलम यह हो गया कि मूसलाधार बारिश से रेलवे यातायात भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है। बाढ़ की वजह से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए सेना ने मोर्चा संभालने के लिए पहुंची हुई है।  सबसे बुरी हालत शिवपुरी और श्योपुर जिले की है। यहां 350 से अधिक गांव बाढ़ और पानी से जलमग्न हो चुके हैं। श्योपुर पिछले 24 घंटे के दौरान 5 इंच बारिश हुई है। सड़कों पर जलजमाव के चलते वह धंसने लगी हैं। आलम यह हो गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में सेना की मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में NDRF ने मोर्चा संभाला हुआ है। शिवपुरी में बाढ़ में फंसे करीब एक हजार लोगों को बचाने के लिए तीन हेलिकॉप्टरों को लगाया गया है। यहां बारिश के चलते मकान गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं 6 लोग घायल हो गए। कई अस्पतालों में पानी भर चुका है।