भोपाल में RSS को जमीन देने पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

वीडियो डेस्क।  भोपाल के गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में RSS की लघु उद्योग भारती संस्था को कार्यालय बनाने के लिए 10 हजार वर्ग फुट जमीन आवंटन को लेकर राजनीति गरमा गई है। इसका रविवार को शिलान्यास किया गया। इसके विरोध में कांग्रेस के प्रदर्शन के ऐलान पर इंडस्ट्रियल एरिया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुबह 10:30 बजे मौके पर पहुंचे कांग्रेस नेताओं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और भोपाल DIG इरशाद वली के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि RSS ने पार्क में भूमिपूजन किया तो हम दीवार को तोड़ देंगे। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि उद्योग विभाग ने लघु उद्योग भारती संस्था को खाली जमीन का आवंटन किया है। कांग्रेस का आरोप है कि जमीन पर पार्क था और वह पार्क के पेड़ काट रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया है। संस्था का कहना है कि जमीन के बाहर पेड़ है। वह उसे नहीं काट रहे हैं।

/ Updated: Jul 11 2021, 07:04 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email