नई नवेली दुल्हन को सड़क पर पीटता रहा दूल्हे का भाई, खड़ा देखता रहा दूल्हा

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश के रीवा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां शादी के बाद घर लौट रहे दूल्हा दुल्हन की रास्ते में जमकर पिटाई हो गई। पिटाई करने वाला कोई और नहीं बल्कि दूल्हे का भाई था। उसने नई नवेली दुल्हन के साथ सड़क पर मारपीट की। 

/ Updated: Jun 24 2021, 09:33 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। मध्यप्रदेश के रीवा जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जहां शादी के बाद घर लौट रहे दूल्हा दुल्हन की रास्ते में जमकर पिटाई हो गई। पिटाई करने वाला कोई और नहीं बल्कि दूल्हे का भाई था। उसने नई नवेली दुल्हन के साथ सड़क पर मारपीट की। दरअसल दूल्हा रविराज सिंह का एक युवती के साथ प्रेमप्रसंग था। घर वाले शादी के लिए राजी नहीं थे। युवक ने अपनी प्रेमिका संग मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद वह दुल्हन को लेकर घर लौट रहा था तभी रास्ते में दूल्हे के बड़े भाई विजय बहादुर सिंह ने दूल्हा-दुल्हन के साथ मारपीट शुरू कर दी।  दुल्हे का भाई दुल्हन को पीटता रहा और दूल्हा खड़ा देखता रहा। यह देख स्थानीय लोगों ने बीचबचाव कर विवाद को शांत कराया। दूल्हा और दुल्हन थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया।