बस भी करो भगवान, मर जाएगा इंसान, बारिश के बाद का डरावना वीडियो

यह वीडियो मध्य प्रदेश में भारी बारिश के दौरान बर्बादी की गवाही देता है। बारिश ने इस मकान को इतना खोखला कर दिया कि वो जमीन पर ठहर नहीं पाया। ऐसे मप्र में 1-2 नहीं, 1.18 हजार से ज्यादा मकानों की कहानी है।

/ Updated: Oct 02 2019, 11:53 AM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

भोपाल. यह वीडियो मध्य प्रदेश के मंदसौर का है। भारी बारिश ने सैकड़ों घरों की नींवे हिलाकर रख दी हैं। दीवारें इतनी कमजोर हो चली हैं कि जरा-सा हवा का तेज झोंका सहन नहीं कर पा रही हैं। मप्र में भारी बारिश और बाढ़ से भारी जानो-माल की हानि हुई है। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि विभिन्न हादसों में 674 लोगों की मौत हुई है। 1888 जानवरों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। 1 लाख 18 हजार से ज्यादा मकान जमींदोज हो गए। वहीं 12 हजार करोड़ रुपए का विभिन्न चीजों में नुकसान हुआ है। मप्र में 55 लाख 36 हजार से ज्यादा किसानों पर बारिश की मार पड़ी है। 60.47 लाख हेक्टेयर से ज्यादा कृषि भूमि पर बुरा असर पड़ा है। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में 2013 के बाद अब सर्वाधिक 1,203 मिमी बारिश हुई है।