कोरोना ने भारत और दुर्गा के सिर से छीना माता-पिता का साया, बिखर गया हंसता-खेलता परिवार

 वीडियो डेस्क। कोरोना महामारी कई परिवारों पर मुसीबत का पहाड़ बनकर टूटी है। कई परिवारों पर कोरोना का कहर ऐसा बरपा है कि हंसते-खेलते परिवार बिखर गए है। कई मासूम बच्चे अनाथ हो गया है। बच्चों से माता-पिता का साया छीन कर उन्हें बेसहारा कर दिया है। ऐसे बच्चों में आगर-मालवा जिले के ग्राम पचेटी निवासी भारत एवं दुर्गा भी शामिल है। उनके सिर माता-पिता का साया उठ गया। पूर्व में पिताजी की दुर्घटना से मृत्यु होने तथा कोरोना संक्रमण से एक ही समय में दादा, दादी एवं माता का निधन होने से उनका भरण-पोषण करने वाला कोई नहीं बचा है। ऐसे कठिन समय में  दोनो भाई-बहनों के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 बाल कल्याण योजना सहारा बनी है। योजना में बच्चों को प्रतिमाह पांच-पांच हजार रूपए की आर्थिक सहायता एवं निःशुल्क खाद्यान्न दिया जाएगा। इतना ही नहीं सरकार द्वारा बच्चों को स्कूली शिक्षा एवं उच्च शिक्षा के लिएसहयोग प्रदान किया जाएगा। जिला कलेक्टर अवधेश शर्मा ने महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों को अनाथ बच्चों को योजना का लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया है।

/ Updated: Jun 18 2021, 01:38 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email