रुला देगा बैल की जगह खुद गाड़ी खींचती लाचार विधवा मां का VIDEO, बोली खाना तक नसीब नहीं

महिला ने बताया कि उसका नाम लक्ष्मीबाई है वो पचोर से सारंगपुर जा रही है।  महिला और उसकी बेटी ने कुछ खाया भी नहीं था। बैलगाड़ी से दौड़ती इस विधवा मां का वीडियो वायरल है। वीडियो मध्यप्रदेश के राजगढ़ का है 

/ Updated: Sep 20 2022, 06:44 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश के राजगढ़ का ये वीडियो आपको भी भावुक कर देगा। पति की मौत के बाद पत्नी की ऐसी लाचारी देख आप हैरान रह जाएंगे। महिला बैलगाड़ी में अपने बच्ची और कुछ सामान को रखकर खुद गाड़ी को खींच रही है। सड़क से गुजरते हुए दो मोटरसाइकिल सवार लोगों की नजर महिला पर पड़ा तो उन्होंने महिला से इसका कारण पूछा। महिला ने बताया कि उसका नाम लक्ष्मीबाई है वो पचोर से सारंगपुर जा रही है। पचोर से सारंगपुर 30 किमी का रास्ता है महिला जिसे 15 किमी तक पूरा कर चुकी थी। महिला और उसकी बेटी ने कुछ खाया भी नहीं था। महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और वह मुश्किल से एक वक्त का खाना खा पाती है। मोटरसाइकिल वालों ने महिला की मदद की उसकी गाड़ी को बाइक से बांधकर सारंगपुर तक पहुंचाया।