राम मंदिर निर्माण को लेकर बोले एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, पीएम मोदी के लिए कही ये बड़ी बात

वीडियो डेस्क। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुशल नेतृत्व से न केवल 500 सालों का विवाद समाप्त किया, बल्कि भगवान श्रीराम लला के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। शिवराज ने कहा- देश में कई बड़े नेता हुए जिन्होंने देश का प्रभावी नेतृत्व किया। देश ने एक दशक के नेता देखे और एक शताब्दी के नेता भी देखे, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 शताब्दी  500 सालों के नेता बने हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए आगे लिखा- मोदीजी की दृढ़ इच्छाशक्ति और श्रीराम की कृपा से ही संभव हुआ। भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण का यह पुनीत कार्य मोदीजी के शुभ हाथों से ही कराने की अद्भुत प्रभु कृपा के हम सब साक्षी हैं, यह हमारा सौभाग्य है।

/ Updated: Aug 06 2020, 02:11 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुशल नेतृत्व से न केवल 500 सालों का विवाद समाप्त किया, बल्कि भगवान श्रीराम लला के भव्य मंदिर के निर्माण का मार्ग भी प्रशस्त किया। शिवराज ने कहा- देश में कई बड़े नेता हुए जिन्होंने देश का प्रभावी नेतृत्व किया। देश ने एक दशक के नेता देखे और एक शताब्दी के नेता भी देखे, लेकिन हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 5 शताब्दी  500 सालों के नेता बने हैं। मुख्यमंत्री ने ट्वीट के जरिए आगे लिखा- मोदीजी की दृढ़ इच्छाशक्ति और श्रीराम की कृपा से ही संभव हुआ। भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण का यह पुनीत कार्य मोदीजी के शुभ हाथों से ही कराने की अद्भुत प्रभु कृपा के हम सब साक्षी हैं, यह हमारा सौभाग्य है।

 ऐतिहासिक, अद्वितीय, कल्याणकारी और शुभ दिन है
इससे पहले शिवराज ने कहा था कि आज के इस ऐतिहासिक, अद्वितीय, कल्याणकारी और शुभ दिन पर मैं अत्यंत भावुक और आनंदित हूं। वर्षों से प्रतीक्षित स्वप्न आज साकार हो रहा है। भगवान श्रीराम के भक्तों को बहुत-बहुत बधाई, शुभकामनाएं। इस मंगल घड़ी के स्वप्न को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और समस्त श्रीराम भक्तों का अभिनंदन करता हूं। मंदिर निर्माण के मंगल संकल्प के पूर्ण होने की देश को बधाई।