दिग्विजय सिंह के आरोप पर नरोत्तम मिश्रा का पलटवार, कहा- प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे दिग्गी

दिग्विजय सिंह के आरोप पर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा-दिग्विजय सिंह  प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं। वास्तव में दिग्विजय सिंह नरोत्तम फोबिया से  ग्रस्त हैं।वे पहले भी मुझ पर आरोप लगा चुके हैं लेकिन प्रमाण आज तक नहीं दे पाए। 

/ Updated: Feb 05 2022, 03:25 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश की सियासत में मंगलावर की रात में उस वक्त भूचाल आ गया जब कांग्रेस गठबंधन के 9 विधायक मानेसर के होटल पहुंच गए। जिसके बाद कांग्रेस ने बीजेपी पर आरोप लगाया कि उनके 9 विधायकों को होटल में बंधक बना कर रखा है। मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने बीजेपी पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया है। दरअसल, कमलनाथ सरकार को चार विधायक बाहर से समर्थन दे रहे हैं।जबकि इनमें से एक कांग्रेस विधायक हैं जो कि दिग्विजय खेमे के बताए जा रहे हैं। बता दें कि यह सारा मामला मंगलवार सुबह से ही चल रहे हा जब दिग्विजय ने बीजेपी पर आरोप लगाए थे कि उनकी पार्टी के विधायकों को बीजेपी चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली ले जा रही है, जबकि बीजेपी ने साफ शब्दों में कहा था कि उसका इससे कोई लेना देना नहीं है और उन्होंने इसे कांग्रेस की आंतरिक कलह करार दिया था। दिग्विजय सिंह के आरोप पर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा-दिग्विजय सिंह  प्रेशर पॉलिटिक्स कर रहे हैं। वास्तव में दिग्विजय सिंह नरोत्तम फोबिया से  ग्रस्त हैं।वे पहले भी मुझ पर आरोप लगा चुके हैं लेकिन प्रमाण आज तक नहीं दे पाए।