बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने गए गृहमंत्री खुद फंसे, फिर एयरलिफ्ट से किया रेस्क्यू, देखें वीडियो

वीडियो डेस्क। देशभर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। लेकिन राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। राजस्थान, मप्र और पश्चिम बंगाल में बाढ़ के चलते हालात बेहद खराब हैं।  वहीं, मौसम विभाग ने नदियों के जलस्तर बढ़ने से पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। 

/ Updated: Aug 05 2021, 12:44 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। देशभर में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। लेकिन राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। राजस्थान, मप्र और पश्चिम बंगाल में बाढ़ के चलते हालात बेहद खराब हैं।  वहीं, मौसम विभाग ने नदियों के जलस्तर बढ़ने से पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों में बाढ़ आने की चेतावनी जारी की है। मध्य प्रदेश में ग्वालियर-चंबल संभाग के हालात काफी बुरे हैं। यहां चंबल, सिंध और बेसली नदी उफान पर हैं। 81 से अधिक गांव बाढ़ में घिर गए हैं। 2000 से अधिक लोगों को सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट करना पड़ा है। यहां 5 पुल टूट गए।  यहां ग्वालियर-चंबल संभाग में बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी है। बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने गए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा खुद बाढ़ में फंस गए, उन्हें रेस्क्यू करके बचाया गया जिसका वीडियो भी सामने आया है। दरअसल गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा नाव से दौरा करने गए थे लेकिन उनकी नाव पानी में फंस गई जिसके बाद उनके मदद के लिए वायुसेना का हैलीकॉप्टर मंगाया गया। जहां से गुजरते हुए उनकी नजर एक घर पर पड़ी जहां कुछ लोग फंसे हुए थे। मिश्रा जी तुरंत छत पर उतर गए और लोगों की रेस्क्यू करने में मदद की। देखिए उनका ये वीडियो।