मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन, पुलिस ने गाड़ियां रोककर लोगों को लगवाया टीका

वीडियो डेस्क।  मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वैक्सीनेशन के महा अभियान के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ टीके लगे। सुबह 9 से शाम 7 बजे तक 10 घंटे में 14.71 लाख डोज लगाए गए। यह 10 लाख के टारगेट से साढ़े 4 लाख ज्यादा है। इंदौर में सबसे ज्यादा टीके लगे हैं। यहां 2.1 लाख को डोज दी गई। भोपाल में 1 लाख 15 हजार, जबलपुर में 56 हजार और ग्वालियर में 50 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। भोपाल में पुलिस वैक्सीनेशन के लिए सड़क के बीच मे खड़ी नजर आई। यहां के  थाना तलैया पुलिस और नगर निगम ने लोगों से अपील की। राजधानी में अलग-अलग सेंटरों पर विशिष्ट स्थान रखने वाले और समाज को प्रेरणा देने वाले विशिष्ट व्यक्ति प्रेरक के रूप वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे। भोपाल में पहले दिन एक दिन में डेढ़ लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

/ Updated: Jun 21 2021, 07:52 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email