ऑटो रिक्शा में होटल जैसी सुविधाएं, गजब है अंदर का नजारा

हम लोग अकसर ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन शायद ही कोई ऑटो ऐसा होगा, जिसका सफर हम भूल न पाएं हों। लेकिन एक बार इस ऑटो में सफर करके देखिए, आप बार-बार इसी ऑटो में बैठना चाहेंगे।

/ Updated: Nov 21 2019, 05:23 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

मुंबई. आपने कई लग्जरी कारें देखी होंगी। लेकिन कभी ऐसा ऑटो रिक्शा नहीं देखा होगा। यह है मुंबई के सत्यवान गीते का ऑटो रिक्शा, जो मीडिया में छाया हुआ है। गीते ने अपने ऑटो को घर जैसा आनंद देने माडीफाई कराया है। यानी ऑटो में आपको फोन चॉर्जिंग से लेकर वॉश बेसन, टिश्यू पेपर, पेयजल के अलावा पर्यावरणीय खूबसूरत का लुत्फ देने छोटे-छोटे पौधे लगाए गए हैं। गमलों में रखे पौधे ऑटो में बैठने वालों को आनंदित कर देते हैं। ऑटो में एक डेस्कटॉप कम्प्यूटर भी लगाया गया है। सत्यवान बताते हैं कि वे सीनियर सिटीजंस को एक किमी तक फ्री यात्रा कराते हैं। इससे उन्हें खुशी मिलती है। सत्यवान इन सब सुविधाओं के लिए यात्रियों से कोई अलग से चार्ज नहीं लेते।