बारिश का यह मंजर देख लोगों के रूह कांप उठी, ट्रैफिक जाम, फंसे लोग और बहती सड़कें

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। मुंबई में रविवार को मॉनसून सीजन (Monsoon Season) की दूसरी सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

/ Updated: Jul 19 2021, 05:52 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में बीते कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। इसके कारण जगह-जगह जलभराव हो गया है। मुंबई में रविवार को मॉनसून सीजन (Monsoon Season) की दूसरी सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई। आंकड़ों के मुताबिक मुंबई में पिछले 3 दिनों में 661.5 मिमी बारिश हुई है, जो पूरे मॉनसून में होने वाली बारिश का 30 फीसद है। महाराष्ट्र के ठाणे में बाढ़ जैसी हालात हो गए हैं। सड़कें दरिया बन गईं हैं। जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर पानी भर गया है लोग रस्सी पकड़कर सड़क पार करने को मजबूर हैं।  सड़कों पर कार तैरती हुई नजर आ रही हैं। जहां तक नजर जाएगी सिर्फ पानी ही दिखाई देगा।