बदल गए दिल्ली के सूरत ए हाल...सड़कों पर दिखा लोगों का हुजूम, एक सुर में सबने कहा भारत माता की जय
उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ शनिवार को जंतर-मंतर पर शांति मार्च का आयोजन किया गया।
वीडियो डेस्क। उत्तरपूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा के खिलाफ शनिवार को जंतर-मंतर पर शांति मार्च का आयोजन किया गया। इस हिंसा में 42 लोगों की जान चली गई थी। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों के हाथ में तिरंगा था और हवा में ‘जय श्री राम’, ‘भारत माता की जय’ के नारे गूंज रहे थे। एनजीओ ‘डेल्ही पीस फोरम’ की ओर से आयोजित इस मार्च में भाजपा नेता कपिल मिश्रा भी मौजूद थे।