टिक टॉक बंद होने के बाद इस ऐप ने बनाई जगह, 1 करोड़ दस लाख से ज़्यादा बार किया गया डाउनलोड

 TikTok भारत में बैन किए जाने के बाद उसके जैसे फीचर्स ऑफर करने वाले इंडियन ऐप्स तेजी से पॉप्युलर हो रहे हैं। चाइनीज ऐप  के बैन होने के बाद भारतीय ऐप चिंगारी ऐप तेजी से लोगों के स्मार्टफोन का हिस्सा बनता जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, इस ऐप को 22 दिन के अंदर 1 करोड़ 10 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है। वहीं, एक हफ्ते पहले इस ऐप के डाउनलोड 25 लाख पार हो गए थे।  कंपनी के को-फाउंडर विश्वात्मा नायक का कहना है कि यह ऐप 100 फीसदी भारतीय है इसे खासतौर पर भारतीयों के लिए बनाया गया है। भारत में टिकटॉक बैन के बाद से ही ऐप को हर आधे घंटे में 10 लाख से ज्यादा व्यू मिल रहे हैं। कंपनी का उद्देश्य इस महीने 10 करोड़ यूजर तक पहुंचने की है।

/ Updated: Jul 05 2020, 12:17 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। TikTok भारत में बैन किए जाने के बाद उसके जैसे फीचर्स ऑफर करने वाले इंडियन ऐप्स तेजी से पॉप्युलर हो रहे हैं। चाइनीज ऐप  के बैन होने के बाद भारतीय ऐप चिंगारी ऐप तेजी से लोगों के स्मार्टफोन का हिस्सा बनता जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, इस ऐप को 22 दिन के अंदर 1 करोड़ 10 लाख बार डाउनलोड किया जा चुका है। वहीं, एक हफ्ते पहले इस ऐप के डाउनलोड 25 लाख पार हो गए थे।  कंपनी के को-फाउंडर विश्वात्मा नायक का कहना है कि यह ऐप 100 फीसदी भारतीय है इसे खासतौर पर भारतीयों के लिए बनाया गया है। भारत में टिकटॉक बैन के बाद से ही ऐप को हर आधे घंटे में 10 लाख से ज्यादा व्यू मिल रहे हैं। कंपनी का उद्देश्य इस महीने 10 करोड़ यूजर तक पहुंचने की है।

इस ऐप में 10 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा
चिंगारी ऐप का इंटरफेस टिक टाॅक जैसा ही है लेकिन अभी इसमें कुछ सुधार की जरूरत है। इस ऐप में 10 भाषाओं का सपोर्ट मिलेगा, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, बंगला, गुजराती, मराठी, कन्नड़, पंजाबी, मलयालम, तमिल और तेलुगु शामिल हैं। यह ऐप एंड्रायड और आईओएस यूजर्स के लिए उपलब्ध है।