खुल गईं दुकान, स्कूल पहुंचे बच्चे....हिंसा के बाद धीरे धीरे पटरी पर लौट रही है जिंदगी

वीडियो डेस्क। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस ने 148 केस दर्ज किये हैं। इसके साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 630 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 42 पहुंच गई है। वहीं अब उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात समान्य होने लगे हैं। लोगों की जिंदगी 

/ Updated: Feb 29 2020, 04:34 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। संशोधित नागरिकता कानून को लेकर उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस ने 148 केस दर्ज किये हैं। इसके साथ ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 630 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली हिंसा में मरने वालों की संख्या 42 पहुंच गई है। वहीं अब उत्तर पूर्वी दिल्ली में हालात समान्य होने लगे हैं। लोगों की जिंदगी अब पटरी पर लौटने लगी है। समाचार एजेंसी को स्थानिय लोगों ने बताया है कि अब हालात सामान्य होने लगे हैं। हिंसा की कोई खबर नहीं है।  आपको बता दें कि दिल्ली के उत्तरपूर्वी इलाके में नागरिकता कानून के समर्थन और विरोध करने वाले दो गुटों के बीच झड़प से इस हिंसा की शुरुआत हुई थी। 23 फरवरी की रात को उपद्रवियों ने फिर हिंसा शुरू की। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। यह हिंसा 24 और 25 फरवरी को भी जारी रही।