अमित शाह के आक्रामक तेवर, बोले, CAA के खिलाफ कांव-कांव कर रहा विपक्ष

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को लखनऊ के रामकथा पार्क में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जगरूकता रैली की।

/ Updated: Jan 21 2020, 04:07 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को लखनऊ के रामकथा पार्क में नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जगरूकता रैली की। उन्होंने कहा, कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति में अंधी हो गई है। अखिलेश बाबू आप कुछ न ही बोले तो कहा है। लोगों की बाते सुनकर बोले देते हैं। जरा 5 मिनट मंच पर आकर सीएए पर बोलकर तो दिखाओ। कुछ पढ़ भी लिया करो। सपा, बसपा, कांग्रेस और टीएमसी देश के लोगों में भ्रम फैला रही है। ये विपक्ष CAA को लेकर कांव कांव कर रहा है। 


शाह ने रैली में आए लोगों से मिलवाया
रैली को संबोधित करने के दौरान शाह ने लोगों से मोबाइल निकालने के कहा। फिर सभी को डायल मोड पर जाने के लिए कहा और ​फिर 8866288662 नंबर मिलने के लिए कहा। बाद में पूछते हुए कहा इससे मोदी जी को समर्थन मिल जाएगा।

70 साल से पीड़ित लोगों को मोदी जी ने दिया जीने का मौका 
राहुल बाबा, अखिलेश, ममता, मायावती से मैं सार्वजनिक चर्चा के लिए तैयार हूं। अल्पसंख्यक छोड़ दीजिए, किसी की भी नागरिकता चली जाए तो बता दीजिएगा। देश में धरना, दंगा कराए जा रहे हैं। कांग्रेस, सपा, बसपा और तृणमूल लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। सीएए में किसी की नागरिकता छीनने का प्रावधान नहीं है। यह नागरिकता देने का प्रावधान है।उन्होंने कहा, पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान में करोड़ो लोग अत्याचार सह रहे हैं। मैंने उनके दर्द को सुना है। सामूहिक बलात्कार किया जाता है। जबरन निकाह, धर्म परिवर्तन कराया जाता है। हजारों मंदिर, गुरुद्वारे तोड़े जाते हैं। अफगानिस्तान के अंदर आसमान को छूने वाला भगवान बुद्ध के पुतले को गोले दागकर जीर्ण शीर्ण करने का पाप हुआ। यह आजादी के समय चला रहा है। 70 साल से पीड़ित लोगों को मोदी जी ने उनके जीवन का नया अध्याय शुरू करने का मौका दिया।