CAA और NRC के विरोध में भाजपा विधायक, बोले ऐसे माहौल में कहीं शांति नहीं रह सकती

नए नागरिकता अधिनियम और प्रस्तावित एनआरसी का विरोध करते हुए भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि देश को धार्मिक आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता है।
 

Share this Video

नए नागरिकता अधिनियम और प्रस्तावित एनआरसी का विरोध करते हुए भाजपा विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि देश को धार्मिक आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता है।

त्रिपाठी ने कहा कि या तो आप संविधान का पालन करते हैं या उसकी अवहेलना। संविधान धर्मनिरपेक्षता पर जोर देता है और देश को धार्मिक आधार पर विभाजित नहीं किया जा सकता। फिर भी देश को धार्मिक आधार पर बांटा जा रहा है। मैहर से विधायक त्रिपाठी ने कहा कि गांवों में मुसलमानों को संदिग्ध माना जा रहा है और वे दूसरे लोगों के साथ साथ बातचीत करने से बच रहे हैं।

नारायण त्रिपाठी पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ थे। उन्होंने कहा कि देश में घरेलू संघर्ष का माहौल बना हुआ है। ऐसे माहौल में किसी भी गांव, मुहल्ले या देश में शांति नहीं रह सकती।

त्रिपाठी ने पिछले साल एक बिल पर मध्य प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के साथ मतदान किया था, लेकिन भाजपा ने उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। विपक्षी दल ने कहा कि वह अभी भी भाजपा के साथ हैं और नेतृत्व उनके साथ बातचीत की कोशिश करेगा।

Related Video