CAA के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह, संविधान की ली शपथ

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजित किया गया है। 

/ Updated: Dec 23 2019, 08:23 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में कांग्रेस पार्टी द्वारा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजित किया गया है। इस मौके पर सोनिया गांधी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। उनके बाद पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। राजघाट पर नागरिकता कानून के विरोध में कांग्रेस के सत्याग्रह में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के बाद सोनिया गांधी भी पहुंची। इस मौके पर कांग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता मौजूद हैं।