पंचतत्व में विलीन हुए 'उड़न सिख' मिल्खा सिंह, देखें अंतिम संस्कार का पूरा वीडियो

वीडियो डेस्क। खेल जगह के चहेते ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह आज अनंत में विलीन हो गए। पूरे राजकीय सम्मान के साथ भारत ने अपने प्रिय धावक को अंतिम विदाई दी। शनिवार की शाम को चंड़ीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पंजाब सरकार ने मिल्खा सिंह के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। 

/ Updated: Jun 19 2021, 06:23 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। खेल जगह के चहेते ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह आज अनंत में विलीन हो गए। पूरे राजकीय सम्मान के साथ भारत ने अपने प्रिय धावक को अंतिम विदाई दी। शनिवार की शाम को चंड़ीगढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पंजाब सरकार ने मिल्खा सिंह के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ चंडीगढ़ के मटका चौक स्थित श्मशान घाट में किया गया। केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रिजिजू, पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह आदि कई हस्तियां वहां मौजूद रहीं। महान स्प्रिंटर मिल्खा सिंह का शनिवार शाम को चंडीगढ़ के मटका चौक स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। उनका 91 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार के दौरान केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर और हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद रहे। इससे पहले सेक्टर-8 के गुरुद्वारा साहिब से फूलों से सजे वाहन से मिल्खा सिंह का पार्थिव शरीर श्मशान घाट तक लाया गया।