झारखंड के सीएम बने हेमंत सोरेन, 11वें सीएम के पद पर ली शपथ

रांची में जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

/ Updated: Dec 29 2019, 04:08 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क। रांची में जेएमएम नेता हेमंत सोरेन ने रविवार को झारखंड के 11 वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उन्हें राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह शपथ ग्रहण रांची में मोरहाबादी मैदान में हुआ। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के खिलाफ विपक्षी एकता की झलक भी दिखी।शपथ ग्रहण समारोह में हेमंत सोरेन के पिता शिबू सोरेन, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, आप नेता संजय सिंह, सीपीआई नेता ़डी राजा और राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश वघेल, डीएमके नेता एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव समेत तमाम नेता शामिल हुए।