आतंकवाद से लेकर... भारत की संस्कृति, कला, विज्ञान और खेल तक...2 मिनट में जानिए ट्रंप के भाषण की बातें

1 ट्रम्प ने कहा, मोदी से हर कोई प्यार करता है, लेकिन मैं आपको बता रहा हूं कि वे बहुत टफ हैं। 
2 जो देश अपने लोगों को सभी बंधनों से मुक्त रखता है और उन्हें उनके सपने पूरे करने देता है, वही देश महान होता है। भारत ऐसे देशों में से एक है।
3 उन्होंने कहा,हमारे दो देशों के बीच कुछ फर्क है, लेकिन हमारी आत्मा एक जैसी है। स्वामी विवेकानंद ने इसका एक बार जिक्र किया था। 
 

/ Updated: Feb 24 2020, 04:38 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

1 ट्रम्प ने कहा, मोदी से हर कोई प्यार करता है, लेकिन मैं आपको बता रहा हूं कि वे बहुत टफ हैं। 
2 जो देश अपने लोगों को सभी बंधनों से मुक्त रखता है और उन्हें उनके सपने पूरे करने देता है, वही देश महान होता है। भारत ऐसे देशों में से एक है।
3 उन्होंने कहा,हमारे दो देशों के बीच कुछ फर्क है, लेकिन हमारी आत्मा एक जैसी है। स्वामी विवेकानंद ने इसका एक बार जिक्र किया था। 
4 इसी आत्मबल के साथ भारत के लोग हिम्मत बनाए रखते हैं और पूरी दुनिया को एक नई रोशनी लिखाते हैं। उदाहरण के लिए यहां का बॉलीवुड क्रिएटिविटी का उदाहरण है।
5 सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली तक भारत महान खिलाड़ियों का देश है। सरदार पटेल को इस देश ऊंचा स्टेच्यू बनाकर श्रद्धांजलि दी है।
6 भारत हर व्यक्ति की गरिमा का सम्मान करने वाला देश है। यहां करोड़ों हिंदू-मुस्लिम, सिख, जैन, ईसाई और बौद्ध एक साथ रहते हैं।’
7 अमेरिका में रह रहे भारतीय भी बेहतरीन हैं। सबसे बड़े और सबसे श्रेष्ठ कारोबारों में वे हैं। टेक्नोलॉजी में वे इनोवेशन करते हैं। 
8 हमें साबरमती आश्रम जाने का मौका मिला। यह महात्मा गांधी के नमक सत्याग्रह का प्रतीक है। अब हम आपके देश की सबसे खूबसूरत धरोहर ताजमहल को भी देखने जाएंगे। 
9 अमेरिका की सरहदें आतंक के लिए हमेशा से बंद रहेंगी। इसलिए हमने अमेरिका में एंट्री के नियमों को सख्त बनाया है। 
10 अमेरिका में जो भी आतंक फैलाने के इरादे से आएगा, उसे बड़ी कीमत चुकानी होगी। हर देश अपनी सीमाओं की सुरक्षा चाहता है। 
11 हमने पाकिस्तान पर दबाव बनाया है और उसे सीमा पार आतंकवाद खत्म करने को कहा है। हमारे पाकिस्तान के अच्छे रिश्ते हैं। हम अच्छे नतीजों की उम्मीद कर रहे हैं।