समुद्र से जुड़ा हुआ है इस कुएं का रहस्य, इसके दर्शन के बिना अधूरा है संगम स्नान
वीडियो डेस्क। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में श्रृद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं संगम की इस नगरी में अनेक रहस्य छुपे हुए हैं। जहां गंगा किनारे स्थित समुद्र कूप उन रहस्यों में से एक है।
वीडियो डेस्क। प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में श्रृद्धालुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं संगम की इस नगरी में अनेक रहस्य छुपे हुए हैं। जहां गंगा किनारे स्थित समुद्र कूप उन रहस्यों में से एक है। कहा ये जाता है कि इस कुएं के दर्शन के बिना संगम का लाभ नहीं मिलता है। इस कुएं के बारे में बहुत सारी कहानियां भी प्रचलित हैं। कहा ये जाता है कि कौरवों पर विजय पाने के लिए धर्म राज युधिष्ठिर ने इस कुएं के पानी से यज्ञ किया था।