लखनऊ पहुंचीं प्रियंका गांधी पुलिस पर हुई नाराज, बोलीं ऐसे बीच में नहीं रोक सकते
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी ने पुलिस पर उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।
वीडियो डेस्क। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर लखनऊ पहुंची प्रियंका गांधी ने पुलिस पर उनके साथ बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। प्रियंका ने आरोप लगाते हुए कहा, मैं शांतिपूर्वक तरीके से रिटायर्ड आईपीएस एसआर दारापुरी के घर उनके परिवार वालों से मुलाकात करने जा रही थी। रास्ते में अचानक पुलिस की गाड़ी आई। मेरी गाड़ी के आगे रोक लिया। कहा आप नहीं जा सकते। हमने पूछा क्यों। रोकने का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि आपको जाने नहीं देंगे। मैं गाड़ी से उतर गई। मुझे घेरा, गला दबाया। मैं गिर गई। मैं उठी और चलती रही। फिर टू व्हीलर को रोका। मैं यहां तक पैदल आई हूं। इनके साथ (दारापुरी) बहुत गलत हुआ है।