
अयोध्या मामले को लेकर कांग्रेस पर मोदी का अब तक का सबसे बड़ा हमला- देखें वीडियो
पीएम मोदी ने कहा, भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या का विवाद कांग्रेस ने दशकों से लटकाया हुआ था। कांग्रेस अगर चाहती तो उसका समाधान निकाल सकती थी। कांग्रेस ने ऐसा किया नहीं, कांग्रेस ने अपने वोट बैंक की परवाह की।
रांची. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए अयोध्या विवाद को लेकर कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या का विवाद कांग्रेस ने दशकों से लटकाया हुआ था। कांग्रेस अगर चाहती तो उसका समाधान निकाल सकती थी। कांग्रेस ने ऐसा किया नहीं, कांग्रेस ने अपने वोट बैंक की परवाह की। कांग्रेस की इस सोच से देश-समाज का नुकसान हुआ।
पीएम ने कहा, भाजपा ने देश से वादा किया था, कि इसका भी जल्द से जल्द समाधान निकालेंगे। और आज देखिए, आज राम जन्मभूमि से जुड़ा विवाद हल हो चुका है। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर की सुरक्षा के लिए यहां के अनेक वीर जवानों को बलिदान देना पड़ा। इन सब के जिम्मेदार हैं कांग्रेस और उसके सहयोगी दल। भाजपा ने अपना वादा पूरा करके दिखाया है।