मनचलों ने पूछा- एक रात का रेट, लड़कियों ने वीडियो बना किया वायरल, अब पड़ रहीं लोगों की गालियां

वीडियो डेस्क।  दिल्ली के हौज खास विलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो नॉर्थ ईस्ट की कुछ लड़कियों और कुछ लड़कों का है। बताया जा रहा है लड़कियां 18-19 जुलाई में अपने दोस्तों के साथ एख बार में गईं थीं वहां से निकलने बाद वे बाहर खड़े होकर कैब का इंतजार कर रहीं थी। 

/ Updated: Jul 22 2021, 01:23 PM IST

Share this Video
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Email

वीडियो डेस्क।  दिल्ली के हौज खास विलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो नॉर्थ ईस्ट की कुछ लड़कियों और कुछ लड़कों का है। बताया जा रहा है लड़कियां 18-19 जुलाई में अपने दोस्तों के साथ एख बार में गईं थीं वहां से निकलने बाद वे बाहर खड़े होकर कैब का इंतजार कर रहीं थी। सभी कुछ लड़कों ने उन लड़कियों पर अश्लील कमेंट कर दिए। लड़कियों ने उनपर छेड़खानी का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि लड़के उनसे रात भर का रेट पूछ रहे थे। जिसके बाद लड़कियों ने लड़कों का वीडियो बनाना शुरु कर दिया तो लड़के कान पकड़ने लगे और वहां से भाग गए। इस वीडियो को दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने ट्विटर पर शेयर किया है। इन लड़कों के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव थाने में आईपीसी 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है। ट्विटर पर लोगों ने कमेंट किए। वीडियो देखने के बाद उन्हें लड़कों पर गुस्सा आ रहा है।